Dark Mode
अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्यावर कोमल मोटियार ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया

अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्यावर कोमल मोटियार ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया

ब्यावर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्यावर कोमल मोटियार द्वारा बिदाम देवी बुरड धर्मशाला व प्राइवेट बस स्टैंड स्थित रैन बसेरों का आज निरीक्षण किया गया। एसीजेएम कोमल मोटियार ने रैन बसेरो का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच करते हुए विश्राम करने वालों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश प्रदान किए। मजिस्ट्रेट कोमल मोटियार ने कहा कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि यहां रुकने वाले लोगों को किसी तरह की समस्या न हो। उन्होंने प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए की रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा बेसहारा व फुटपाथ पर खुले में सोने वाले व्यक्तियों को रैन बसेरे में पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन शहर का दौरा कर जरूरतमंद व्यक्तियों को ठहरने के लिए रैन बसेरे में पहुंचाया जाए। साथ ही असहाय व बेसहारा लोगों को जिनके पास रात्रि में रुकने की व्यवस्था न हो उनके लिए सरकार द्वारा रैन बसेरे बनाये गये हैं। ऐसे लोग रैन बसेरे में बिना कोई शुल्क दिये विश्राम कर सकते है तथा समस्त आवश्यक सुविधाएं उन्हें उपलब्ध करवाई जाती है। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में सर्दी के बचाव हेतु आवश्यक सामग्री व बिस्तर सेट उपलब्ध पाये गये। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग हॉल, स्नानघर व शौचालय बने हुए है। स्थाई विद्युत व जल कनेक्शन की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!