Dark Mode
फेसबुक ने लॉन्च किया AI-आधारित मैचमेकर, डेटिंग ऐप्स को मिलेगी कड़ी चुनौती

फेसबुक ने लॉन्च किया AI-आधारित मैचमेकर, डेटिंग ऐप्स को मिलेगी कड़ी चुनौती

नई दिल्ली। सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) ने फेसबुक डेटिंग (Facebook Dating) को बड़ा अपग्रेड दिया है। कंपनी ने AI डेटिंग असिस्टेंस और मीट क्यूट जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित दो नए फीचर्स जोड़े हैं। इन फीचर्स का मकसद है कि यूजर्स सिर्फ स्वाइप और घोस्टिंग तक सीमित न रहें, बल्कि असली कनेक्शन बना सकें।


एआई डेटिंग असिस्टेंट: डिजिटल मैचमेकर
ये फीचर यूजर्स के लिए पर्सनल मैचमेकर की तरह काम करेगा। असिस्टेंट आपकी रुचियों और पसंद के आधार पर मैचेस को फिल्टर करेगा। ये न सिर्फ सही मैच खोजने में मदद करेगा, बल्कि डेट आइडियाज भी सजेस्ट करेगा। साथ ही प्रोफाइल को बेहतर बनाने और खास सजेशन देने में भी सहायक होगा। फिलहाल इसे अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया गया है।


मीट क्यूट: हर हफ्ते मिलेगा सरप्राइज मैच
लगातार स्वाइपिंग से परेशान यूजर्सके लिए ये फीचर खास है। हर हफ्ते एक सरप्राइज मैच आपके इनबॉक्स में आएगा। ये मैच पूरी तरह मेटा के एल्गोरिदम द्वारा चुना जाएगा। इस मैच से चाहें तो चैट शुरू कर सकते हैं या एक टैप में अनमैच कर सकते हैं। कंपनी यूजर्स की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे और बढ़ाने पर विचार कर रही है।


डेटिंग ऐप्स को मिलेगी नई चुनौती
मेटा का ये कदम ऐसे समय में आया है जब मैच ग्रुप वाली टिंडर, हिन्ज और ओकेक्यूपिड जैसी लोकप्रिय ऐप्स ने पिछले साल OpenAI के साथ $20 मिलियन की AI पार्टनरशिप की थी। इसके बावजूद, मैच ग्रुप की आर्थिक हालत कमजोर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कंपनी का स्टॉक लगभग 68% तक गिर चुका है।


भविष्य की दिशा
मेटा का मानना है कि ये नए फीचर्स फेसबुक डेटिंग को ज्यादा प्रासंगिक बनाएंगे और यूजर्स को “Swipe Fatigue” से छुटकारा दिलाएंगे। AI मैचमेकर और मीट क्यूट की मदद से कंपनी डेटिंग ऐप्स की दुनिया में फिर से मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। मेटा की ये नई रणनीति न सिर्फ फेसबुक डेटिंग को दोबारा चर्चा में लाएगी, बल्कि टिंडर और बंबल जैसे प्रतिद्वंद्वियों के लिए भी सीधी चुनौती बनेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!