Dark Mode
मंथन स्पेशल स्कूल में मनाया गया फागोत्सव

मंथन स्पेशल स्कूल में मनाया गया फागोत्सव

बहरोड़ मंथन स्पेशल स्कूल में शनिवार को होली के रंग दिव्यांग बच्चों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डांस दीवाने फेम व मशहूर दिव्यांग डांसर मोनिका भारती तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षिका व मासिक मंथन दिव्यांग सारथी नेहा बंसल जैन द्वारा गुरुदेव की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात विशेष बालक द्वारा होलिका की कहानी सुनाई गई, आशु तथा नेहा द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। साथ ही घनश्याम, ऋषि, सोनू सहित सभी बच्चो ने नागिन डांस एवं होली के गानों पर थिरक कर फागोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने अतिथियों तथा एक दूसरे को चंदन का तिलक, गुलाल लगा कर एवम फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि होली भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। यह रंगों का त्योहार है। व्यक्ति के जीवन में हर रंग का एक अलग महत्व है। रंग न केवल जीवन में खुशहाली लाते हैं बल्कि जिंदगी का एक मकसद भी बनते हैं। उनके द्वारा मंथन के लिए जा रहे सतत प्रयासों की प्रसंशा की गई तथा प्रसाद वितरण कर बच्चो को आशीर्वाद दिया। वहीं डॉ. सविता गोस्वामी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि मंथन स्पेशल स्कूल में आने वाले हर दिव्यांग बच्चे के जीवन को रंगीन बनाना ही संस्था का उद्देश्य है। यहां पर आने के बाद ये दिव्यांग बच्चे न केवल एक खुशी का अनुभव करते हैं बल्कि शिक्षा और थेरेपी के माध्यम से  आत्मनिर्भरता के स्वपन को साकार करते नजर आते हैं। इस अवसर पर मंथन संस्थापक डॉ. पीयूष गोस्वामी, उपाध्यक्ष कर्मवीर यादव, शालिनी शर्मा, अंकित सेन, चिन्मयी गोस्वामी, केशवी गोस्वामी, अकुल जैन, आभास जैन सहित दिव्यांग बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!