बूढवाल गाव में मेले व भण्डारे का हुआ आयोजन
बहरोड़। बूढवाल गाॅव में ग्रामीणों की ओर से जोहड़ वाले बाबा का मेला एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना एवं प्रदेश सह संयोजक प्रशिक्षण महिला मोर्चा भाजपा राजस्थान डॉ. शानू यादव व विशिष्ट अतिथि बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव रही। मेले में खेल वॉलीबॉल, दौड़, रस्साकशी आदि खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच कुलदीप कुमार की ओर से देसी घी के भंडारे का आयोजन किया गया। गायक कलाकारों ने दिनभर बाबा की महिमा का गुणगान किया। मुख्य अतिथि डॉ. शानू यादव व विशिष्ट अतिथि सरोज यादव ने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी व भगवान शिव से सम्पूर्ण क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। डा. शानू यादव ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से हमारे क्षेत्र में आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द व धर्म के प्रति लोगों की आस्था में बढ़ावा होता है। समस्त ग्राम वासियों ने मुख्य अतिथि का फूलमाला, गाजे बाजे एवं शॉल उड़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच कुलदीप कुमार, अनिल कुमार, डब्बू, अमीलाल, सूरजभान, शादीराम, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कृष्ण, देशराज, अखिलेश, विक्रम, विकास, धर्मेंद्र, शक्ति राज व बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहे।