Dark Mode
सरकारी विद्यालय के सहायक कर्मचारी को सेवानिवृति पर दी विदाई

सरकारी विद्यालय के सहायक कर्मचारी को सेवानिवृति पर दी विदाई

नवलगढ. क्षेत्र के कैरू के स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री रामलाल सुंडा राजकीय विद्यालय के सहायक कर्मचारी गणेशराम सैनी को राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विद्यालय स्टाफ की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या आशा मीणा ने बताया कि सैनी ने इस विद्यालय में 12 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है। सेवानिवृत होने पर सैनी ने विद्यालय में ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक घंटी भेंट की है तथा वृक्षारोपण कर सभी को समय समय पर वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएमसी/ एसएमसी सदस्य सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!