Dark Mode
किसान नेताओं ने किया आईजीएनपी के पंजाब क्षेत्र का निरीक्षण

किसान नेताओं ने किया आईजीएनपी के पंजाब क्षेत्र का निरीक्षण

 
रायसिंहनगर .  किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम के नेतृत्व में आईजीएनपी के पंजाब पोर्शन में निरीक्षण करने पहुंचे, किसान प्रतिनिधि मंडल ने  आईजीएनपी के निर्माण का जायजा लिया,  कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने आरोप लगाया कि जिस लक्ष्य को लेकर आईजीएनपी में बंदी लेकर निर्माण कार्यों को शुरू किया गया था, उस लक्ष्य को हासिल करने में लापरवाही बरती गई है ,इस बार किसानों को उम्मीद थी कि 60 दिन की बंदी में सम्पूर्ण निमार्ण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा लेकिन बंदी के निर्धारित समय में काम पूर्ण नही होगा ,इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार व सिंचाई विभाग भी प्रदेश की सबसे बड़ी नहर परियोजना के लिए गंभीर नहीं है ,जिस पर लाखों परिवारों की आजीविका टिकी है ,मेघवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हस्तक्षेप कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करे ताकि आईजीएनपी की बंदी के निर्धारित समय में कार्य पूर्ण हो व किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी मिल सके, इस दौरान पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि गुरमीत सिंह कंड्यारा,किसान नेता राजू जाट,चुनाव प्रभारी रमेश पूनिया,पंचायत समिति डायरेक्टर पृथ्वीराज बुडानिया,जिला परिषद सदस्य दलीप मेघवाल,सुरेंद्र महिया,अंकुश सोलंकी आदि साथ थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!