Dark Mode
किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसान हो रहे मायूस

किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसान हो रहे मायूस

आहोर. जवाई बांध से किसानों को सिंचाई के लिए 4400 एमसीएफटी पानी आरक्षित किया गया है। चार पाण में पाली व जालोर जिले के कमांड क्षेत्रों में सिंचाई होगी। पहली पाण के लिए नहर खोली गई है जो इन दिनों किसानों के खेतों में सिंचाई हो रही है। पहली पाण 21दिनों तक चलेगी।जल संसाधन विभाग के अनुसार पहली पाण का पानी देने के लिए 21दिन तक नहर खोली गई है। जिसमें प्रतिदिन 50एमसीएफटी के हिसाब से किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। वहीं दूसरी पाण भी 21दिन चलेगी ‌तीसरी व चौथी पाण 23-23दिन की रहेगी।कुल 88 दिनों में प्रतिदिन 50एमसीएफटी के हिसाब से किसानों को 4400एमसीएफटी पानी सिंचाई के लिए चार पाणों में दिया जाएगा।

गोगरा माईनर 2 आरडी 24000 का गेज मेंटेन नहीं होने से किसानों की बाराबंदी हो रही है प्रभावित, किसानों के खेत रह रहे हैं सूखे -

आहोर उपखंण्ड क्षैत्र के ग्राम रोड़ला के टेल क्षेत्र गोगरा माईनर 2 आरडी 24000 के टेल क्षेत्र में जवाई की पहली पाण का गेज मेंटेन नहीं होने से किसानों की बाराबंदी प्रभावित हो रही है।गेंज मेंटेन नहीं होने से किसानों की बाराबंदी सूखी निकल रही है पांच बीघा के करीब खेत भी टेल का गेज मेंटेन नहीं होने से आधे के करीब सुखा ही रह गया है किसान पेमाराम घांची ने बताया कि टेल का गेज मेंटेन नहीं होने से किसान की बाराबंदी प्रभावित हुई है आधे करीब रकबा सिंचाई से वंचित रह गया है। वहीं पानी का गेज मेंटेन नहीं होने से किसान रमेश घांची, मोहनसिंह, रूपसिंह सहित टेल के किसान बाराबंदी प्रभावित होने से मायूस नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जवाई बांध पुर्ण भराव क्षमता व बांध का पानी नदी में छोड़ने के बावजूद भी किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है गेज मेंटेन नहीं होने से किसानों की बाराबंदी प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर टेल क्षेत्र के किसानों ने गोगरा माईनर 2 के संगम अध्यक्ष शैतानसिंह गोगरा को भी अवगत करवाया। अध्यक्ष ने गोगरा माईनर 2 आरडी 24000टेल क्षेत्र का दौरा कर सम्बन्धित विभाग को उक्त समस्या से अवगत करवाने की बात कही। ऐसे में कम गेज होने से किसानों को दिपावली के मौके पर जवाई में पर्याप्त पानी होने के बावजूद गेज मेंटेन नहीं होने से किसान मायूस हैं । किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!