किसानों ने की फसल खराबे पर विशेष पैकेज की मांग
फलोदी . भारतीय किसान संघ द्वारा सम्भाग अध्यक्ष नरेश व्यास एवं राजेन्द्र व्यास जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर फलोदी को देकर पिछले सप्ताह भर से फलोदी, लोहावट, बाप, आऊ, घंटियाली, देचू, सेतरावा, चामू, शेरगढ़, सेखाला आदि क्षेत्र में बे मौसम बरसात, ओलावृष्टि, चक्रवात से नष्ट हुई फसल के लिए विशेष पैकेज कि घोषणा करके किसानों को राहत प्रदान की मांग की।
किसानों ने ज्ञापन में बताया है कि उक्त सभी तहसीलों में पिछले एक सप्ताह से हो रही बे मौसम के कारण 80 प्रतिशत खड़ी व कटाई की हुई फसल खराब हो गई है , जिस कारण किसान दयनीय स्थिति में आ गए है। किसानों की मांग है कि ऐसी स्थिति में एक विशेष पैकेज की व्यवस्था करवाकर राहत प्रदान करावें।
एक ओर मांग करते हुए बताया है कि किसानों का वर्ष 2023 का विद्युत बिल पूर्ण रूप से माफ करें व प्रति वर्ष LPS लागू किया जाये कि तीन वर्ष में एक बार मिलता है।
इस दौरान नरेश व्यास संभाग अध्यक्ष भारतीय किसान संघ ,राजेन्द्र व्यास जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र पालीवाल , चतरसिंह,बुलीदानसिंह, बाबूलाल खीचड़, ओमप्रकाश बेनीवाल,मांगिलाल जाखड़, दीपचंद आदि किसान उपस्थित रहे।