मृृदा जैविक कार्बन प्रबन्धन पर किसान गोष्ठी
कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रा.वि., संगरिया के तत्वाधान में गांव ढ़ाबां में ‘‘मृदा स्वास्थ्य के लिये जैविक कार्बन प्रबन्धन’’ पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत मृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन के लिये सघन अभियान के रुप में इसे संचालित किया जा रहा है। इस गोष्ठी में गांव ढ़ाबां के 67 किसानों भाग लिया। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मृदा में जैविक कार्बन की महत्ता पर प्रकाश डाला । शस्य वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा ने मृदा में जैविक कार्बन स्तर बढ़ाने की विधियों पर विस्तृत जानकारी दी। पादप संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. उमेश कुमार ने सामयिक कीट व रोग प्रबन्धन पर किसानों से अपने विचार सांझा किये। पशुधन वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने पशुओं की सम सामयिक देखभाल के अलावा पशुओं से प्राप्त गोबर व मूत्र को खेती बनाने की तकनीक बताई। कृषि पर्यवेक्षक अश्विनी कुमार ने विभागीय कृषि योजनाओं के साथ साथ गोबर की खाद बनाने की विधि बताई। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गौशाला अध्यक्ष अजीत कुमार बेनीवाल, पूर्व सरपंच गुरपास बराड़ व प्रगतिशील किसान नत्थू सिंवर ने भी अपने विचार रखे।