किसान सरकारी योजनाओं को आत्मसाथ करे - मनप्रीत सिंह
कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा लाखेटाली गांव में सतत " किसान प्रथम "प्रोजेक्ट के तहत सतत आजीविका हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को सम्बोदित करते हुए मनप्रीत सिंह ने कहा कि किसानों को इस परियोजना के तहत जुड़कर कोशल विकास कर अपनी आजिविका हेतु नए रोजगार का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए! इन्होंने कहा की कृषि आधारित योजनाओं में अनुदान के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक कर सकते हैं मुख्यमंत्री द्वारा समृद्ध किसान- खुशहाल राजस्थान की सोच के साथ उद्यान विभाग की राजस्थान संरक्षित खेती मिशन के अन्तर्गत ग्रीन हाउस, शेडनेट, प्लास्टिक मंल्चिग, लो-टनल एवं राजस्थान उद्यानिकी विकास मिशन के अन्तर्गत न
फल-बगीचा स्थापना (बेर, नीम्बू एवं गोंदा), सामुदायिक जल स्त्रोत निर्माण एवं राजस्थान तारबंदी योजना के अन्तर्गत 50 से 75 प्रतिशत तक अनुदान देय है। लाभ लेने के लिए कृषकों को राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए कृषकों को भू-स्वामित्व का प्रमाण पत्र यथा जमाबंदी व नक्शा ट्रेश, सिंचाई स्त्रोत का प्रमाण एवं लघु सीमान्त कृषकों का सक्षम स्तर का प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। इस दौरान डॉ.रावताराम भाखर ने किसानों को पशुपालन के टीकाकरण डिवॉर्मिंग के बारे में बताया तथा
इस दौरान मेहरा राम फील्ड सहायक ने सभी किसानों का स्वागत करते हुए इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा के
बारे में बताया! इस दौरान फील्ड सहायक मंगला राम सुंबरा ने भी किसानों को इस परियोजना के तहत
जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया और इस दौरान क्षेत्र सहायक गोसाई ने सभी का
धन्यवाद ज्ञापित किया!