किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा
तारानगर. साहवा वितरीका धीरवास माइनर के किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा किसान सभा के तहसील मंत्री विक्रम सोनी ने बताया कि धरने के पांचवें दिन प्रशासन के साथ वार्ता हुई थी जिसमें कुछ बातों पर सहमति बनी थी लेकिन किसान पानी मिलने तक धरना जारी रखेंगे एवं आगे की रणनीति बनाई जाएगी तथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सोनी ने बताया कि किसानों ने मांग रखी है कि जिन मांगों पर सहमति बनी है उनका प्रशासन तुरंत लागू करें आंदोलन के छठे दिन धरने पर परमेश्वर, सुरेश, भगवानाराम, नाथूराम, जीवनराम, भूपसिंह, लालचंद, दिलीप, त्रिलोकचंद, शिवकरण, भंवरलाल, कृष्णा, जीतराम, रोहतास, रतनाराम, पोकरराम सहित
भांडग, साहवा, धीरवास, मेघसर, झांझनी, दुलेरी, भलाऊ के किसान मौजूद रहे।