Dark Mode
 अनशन 37वें दिन जारी, सैन समाज ने दिया समर्थन

 अनशन 37वें दिन जारी, सैन समाज ने दिया समर्थन

राजस्थान सरकार की उलटी गिनती शुरू : रांका


बीकानेर। भाजपा नेता महावीर रांका की अगुवाई में 37वें दिन भी अनशन जारी रहा। ईसीबी के 18 कार्मिकों की ज्वाइनिंग की मांग को लेकर चल रहे अनशन को सम्बोधित करते हुए महावीर रांका ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना कर मंत्री व मुख्यमंत्री अपनी तानाशाही को प्रदर्शित कर रहे हैं। सरकार कोई भी उसे जनहित की बात करनी चाहिए लेकिन प्रदेश की सरकार जनता को त्रस्त करने में जुटी रहती है। अब राजस्थान सरकार की उलटी गिनती होनी शुरू हो गई है, जनता के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता ही जवाब देगी। भाजपा के तेजाराम राव ने बताया कि बीकानेर सैन समाज ने अनशन को समर्थन पत्र दिया तथा सत्य की राह पर अडिग रहने के लिए महावीर रांका को साधुवाद दिया। सैन समाज की ओर से अनशन को समर्थन देने वालों में शंभु मारु, गुलाबचंद मारु, सीताराम भाटी, श्रवण मारु, एडवोकेट श्रीभगवान मारु, गौरीशंकर मारु, ओम सांखला, राहुल मारू, मोहित मारु, मोहनलाल मारु, मूलचंद जाड़ीवाल, राकेश जाड़ीवाल, सुनील कुमार, नवरतन, मनीष, हेमन्त व गणेश आदि शामिल रहे। अनशन स्थल पर साहिल सोढा, जय उपाध्याय, मेहुल यादव, जेठाराम मेघवाल, नवीन बिश्नोई अनशन पर डटे हुए हैं। अनशन स्थल पर शम्भू गहलोत, आनन्द सोनी, टेकचंद यादव, राजेंद्र शर्मा, घनश्याम रामावत, रमेश सैनी, रतन पारीक, निर्मल गहलोत, मनोज गहलोत, नरपतसिंह भाटी, महेन्द्र भादू, रमेश सैनी, मालचंद जोशी, पवन सुराणा, बृजरतन भाटी, महेन्द्र सिंह राठौड़, मधुसूदन शर्मा, लोकेश छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!