Dark Mode
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण काउंसलिंग अस्थाई सूची जारी

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण काउंसलिंग अस्थाई सूची जारी

आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2023


सवाई माधोपुर । जिले में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण सत्र 2022-23 में चयन के लिए काउंसलिंग पश्चात अभ्यर्थियों के चयन संबंधी सूची जारी की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार 14 फरवरी 2023 को आयोजित हुई काउंसलिंग पश्चात अभ्यर्थियों की अस्थाई सूची जारी की गई है। उक्त सूची के संदर्भ में किसी भी अभ्यर्थी को कोई भी आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति मय प्रमाण, दस्तावेजों सहित 21 फरवरी 2023 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई मधोपुुर के कमरा नंबर 108 में सांय 6 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्राप्त आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण पश्चात स्थाई चयन सूची जारी की जाएगी। आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम दिनांक के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा जिसके लिए स्वयं अभ्यर्थी उत्तरदारी होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!