Dark Mode
पाकिस्तान की मस्जिद में फिदायीन हमला, 32 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान की मस्जिद में फिदायीन हमला, 32 पुलिसकर्मियों की मौत



करीब 550 नमाजियों के बीच बैठे हमलावर ने खुद को उड़ाया, 158 घायल

पेशावर।  पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के अंदर धमाका हुआ है। ये फिदायीन हमला बताया जा रहा है। पाकिस्तान के जिओ लाइव न्यूज के मुताबिक, अब तक 32 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 158 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें से 66 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- अब से कुछ देर बाद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

एक चश्मदीद ने कहा- नमाज के वक्त मस्जिद में 550 के करीब लोग मौजूद थे। फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था। यह साफ नहीं हो सका कि वो पुलिस लाइन्स में पहुंचा कैसे, क्योंकि यहां अंदर जाने के लिए गेट पास दिखाना होता है। पुलिस ने बताया कि मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह चुका है और माना जा रहा है कि इसके मलबे में कई लोग दबे हैं। मस्जिद के इमाम नूर-अल अमीन की भी धमाके में मौत हो गई।

पाकिस्तान की मस्जिद में फिदायीन हमला, 32 पुलिसकर्मियों की मौत

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!