Dark Mode
‘दृश्यम 3’ का फाइनल चैप्टर अनाउंस, विजय सलगांवकर की कहानी होगी खत्म

‘दृश्यम 3’ का फाइनल चैप्टर अनाउंस, विजय सलगांवकर की कहानी होगी खत्म

मुंबई। अजय देवगन स्टारर थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम-3' के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी है। यह फ्रेंचाइजी का तीसरा और अंतिम अध्याय होगा, जो विजय सलगांवकर के परिवार की कहानी का अंत सामने लाएगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक्टर अजय देवगन की आंख गंभीर दिख रही है। पोस्टर में लिखा, "मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।" पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हर इंसान का नजरिया अलग होता है, मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है। 'दृश्यम द कंक्लूजन' सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।" मेकर्स ने अपनी पोस्ट के साथ फिल्म के सभी कलाकारों को भी टैग किया।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म में अजय देवगन और तब्बू लीड रोल में हैं। इसके अलावा, फिल्म में प्रकाश राज, जयदीप अहलावत, इशिता दत्त, तब्बू, श्रेया सरन और रजत कपूर भी नजर आएंगे।
'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर (हिंदी) के परिवार और पुलिस के बीच के सस्पेंस और माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है। यह फिल्म पिछले अनसुलझे रहस्यों, परिवार की सुरक्षा और पुलिस की अंतिम कोशिशों के इर्द-गिर्द घूमेगी।
'दृश्यम' भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय मिस्ट्री-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसकी शुरुआत साल 2015 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसके निर्देशक निशिकांत कामत थे। यह मोहनलाल की साल 2013 में आई इसी नाम की मलयालम फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।
यह फिल्म एक साधारण इंसान की अपने परिवार की रक्षा के लिए कानून और व्यवस्था से लड़ने की अनूठी दास्तान है। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था, जिसके बाद इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में लाया गया था, जिसमें 6 साल बाद की कहानी दिखाई गई थी। इसके दूसरे भाग को भी दर्शकों की तरफ प्यार मिला था। अब 4 साल बाद इसका तीसार अंतिम अध्याय आ रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है कि आखिरी कहानी कैसी होगी।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!