Dark Mode
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी 3 अक्टूबर को प्रतिष्ठित आर्थिक सम्मेलन का उद्घाटन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी 3 अक्टूबर को प्रतिष्ठित आर्थिक सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉपोर्रेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण तीन अक्टूबर को यहां के ताज पैलेस में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगी। वित्‍त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि सीतारमण ‘अशांत समय में समृद्धि की तलाश’ विषय पर 3-5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) का उद्घाटन करेंगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 5 अक्टूबर को भारत की विदेश और आर्थिक नीति पर विचार-विमर्श के साथ इस सम्मेलन का समापन करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में 'संचार: उभरती प्रौद्योगिकियां' विषय पर एक चर्चा सत्र की अध्यक्षता करेंगे। विशेष लंच सत्रों में "संचार: उभरती हुई प्रौद्योगिकियां" पर आयोजित एक अग्रगामी सत्र शामिल होगा, जिसमें एआई और डिजिटल बुनियादी ढांचे के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल होंगे। केईसी 2025 का आयोजन 3-5 अक्टूबर तक नई दिल्ली के ताज पैलेस में किया जाएगा। सम्मेलन का समापन वैश्विक समष्टि आर्थिक विवेक पर एक उच्चस्तरीय पूर्ण बैठक के साथ होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा करेंगे, जिसमें वरिष्ठ नीति निर्माता और अर्थशास्त्री विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिति और वित्तीय प्रशासन में आवश्यक सुधारों का मूल्यांकन करने के लिए एक साथ आएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!