तिजारा नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत एफ आई आर कैंप का आयोजन हुआ
तिजारा . टपूकड़ा में मुख्य बस स्टैंड पर कांग्रेस के खिलाफ नही सहेगा राजस्थान अभियान के एफआईआर कैम्प में उमड़ा शिकायतों का सैलाब।
नहीं सहेगा राजस्थान के विधानसभा संयोजक विक्रम यादव ने बताया कि तिजारा विधानसभा के मण्डल टपूकड़ा में "नही सहेगा राजस्थान " अभियान के तहत एफआईआर केम्प का आयोजन हुआ। कैम्प में बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी शिकायतें लिखवायी एवं कांग्रेस की जंगलराज, भ्रष्टाचार वाली निरंकुश सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रकट किया। इस मौके पर जिला महामंत्री हर्ष यादव, विधानसभा संयोजक विक्रम यादव, मंडल अध्यक्ष ओमबीर चौहान,, राजपाल यादव, विजय यादव , अमित यादव ,विशाल यादव, मा. मंगतुराम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।