Dark Mode
अज्ञात कारणों से लगी दो बाड़ों में आग

अज्ञात कारणों से लगी दो बाड़ों में आग

सवाईपुर. सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती चावंडिया गांव में शनिवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते दो बाड़ों में आग लग गई, जिसे देखते ही देखते बाड़े में रखी 13 बीघा मक्की व ज्वार की फसल जल कर राख हो गई, सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक मक्के व ज्वार की फसल चलकर कष्ट हो गई, सूचना सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची | चौकी प्रभारी नंदराम गुर्जर ने बताया कि चावंडिया गांव में शनिवार दोपहर को रुकमा बलाई व गिरधर गोपाल शर्मा के बाड़े में आग लग गई, आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी के टैंकरों के मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आज ने विकराल रूप ले लिया, उसके बाद दमकल को इसकी सूचना दी, जहां भीलवाड़ा से पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक 10 बीघा मक्के की फसल अनाज सहित व तीन बीघा ज्वार की फसल जलकर नष्ट हो गई ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!