गंगापुर में अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम पारित होने पर की आतिशबाजी
गंगापुर. अभिभाषक संस्था गंगापुर द्वारा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (संशोधन सहित) राजस्थान विधानसभा में पारित होने पर विजय दिवस के रूप में आज न्यायालय चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांट प्रसन्नता जाहिर की गई। अधिवक्ताओ ने इसे अपने पिछले 1 महीने से जारी संघर्ष की जीत बताया और वर्तमान परिपेक्ष में अधिवक्ताओं के हित में आवश्यक बताया। साथ ही यह आशा जताई यह कि किसी शीघ्र ही राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद राजकीय अधिसूचना द्वारा यह अधिनियम लागू हो जाएगा। इसके बाद अधिवक्ताओं द्वारा अभिभाषक कक्ष में बैठक भी आयोजित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष रितेश सुराणा, पर्वत सिंह चुंडावत, छीतरमल सिसोदिया, महेश दाधीच, जगदीश चंद्र व्यास, ललित सुराणा, कल्याणमल कुम्हार, अरविंद चौधरी, आनंदपाल सिंह, कुलदीप शर्मा, रामेश्वर लाल जाट, भूपेंद्र सिंह, संतोष पारीक, दीपक तिवारी, विद्या पुरी गोस्वामी, सज्जन बेरवा, सुगना जाट, शिल्पा सोनी आदि उपस्थित थे।