Dark Mode
दिनदहाड़े दुकान पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े दुकान पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर। जिले की जाटोली चौकी के सामने शुक्रवार दोपहर को कुछ बदमाशों ने एक दुकान पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एक आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद दुकान पर मौजूद लोग और ग्रामीण सदर थाने पहुंचे। फायरिंग में बाल-बाल बचे युवक सुनील पुत्र मंगल सिंह ने बताया कि चौकी पर रहने वाले युवक रामदास, निवासी सलेमपुर ने उसकी बहन के बारे में अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर आरोपी रामदास ने दो युवकों के साथ आकर उसकी दुकान पर एक के बाद एक तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी।
घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि फायरिंग के बाद मौके से फरार एक आरोपी रामदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!