Dark Mode
मुरैना में जमीनी विवाद में गोलीबारी, 6 लोगो की मौत

मुरैना में जमीनी विवाद में गोलीबारी, 6 लोगो की मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। लाठी-डंडे चले, फिर बंदूकें भी चली और जिसमे 6 लोगो की मौत हो गई है। 5 लोगों को गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार, सोहनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में रंजीत तोमर और राधे तोमर के परिवार के बीच लंबे अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी इनके बीच खूनी संघर्ष हो चुका है और कुछ लोग मारे भी जा चुके हैं। उसी के चलते शुक्रवार को भी यहां विवाद हुआ। बताया गया है कि पहले एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया गया और फिर गोली चली। यह गोली पांच लोगों को लगी है, इनकी हालत गंभीर है। गांव में तनाव है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!