Dark Mode
उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025 का प्रथम दिवस शांतिपूर्वक सम्पन्न

उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025 का प्रथम दिवस शांतिपूर्वक सम्पन्न

जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ परीक्षा आयोजित, दोनों सत्रों में 60 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज

जोधपुर। जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन एवं पुलिस आयुक्त श्री शरत कविराज के मार्गदर्शन में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन जोधपुर जिला मुख्यालय पर प्रथम दिवस रविवार, 05 अप्रैल 2026 को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रथम दिवस, रविवार 5 अप्रैल, 2026 को परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 03 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित हुआ। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर प्रथम) श्री अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि प्रथम सत्र में कुल 35,483 अभ्यर्थियों में से 21,767 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 13,716 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम सत्र में कुल उपस्थिति 61.34 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी प्रकार द्वितीय सत्र में कुल 35,483 अभ्यर्थियों में से 21,507 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 13,976 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में कुल उपस्थिति 60.61 प्रतिशत रही। श्री अंजुम ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी निरंतर फील्ड में सक्रिय रहे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सघन निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!