प्रथम संस्था ने मनाया गणित दिवस
आहोर. प्रथम एज्युकेशन फाउन्डेशन संस्था के अंतर्गत संचालित सेकंड चांस प्रौग्राम के तहत ऊण, निम्बला, भूति , भवरानी , अजीतपुरा, पादरली, गोदन सेण्टर पर गणित मेले का आयोजन किया गया l जिसमें ब्लॉक समन्वयक मनीष देवासी ने बताया कि सर्वप्रथम राष्ट्रीय महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन के जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई l तथा सभी सेंटर के विद्यार्थियो के द्वारा विभिन्न मॉडल और गतिविधियों के माध्यम से सभी सेंटर की लड़कियों तथा महिलाओं को विभिन्न मॉडल- हम आपकी उम्र जानते हैं ? ,
गोल्डन रेशों ,खेल - खेल में चिन्हों को जानना , जादुई जोड़ , पाई का मान, ज्योमितियां आकृतियों ,
के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई l सभी सेंटर के विद्यार्थी ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया तथा ऐसे मॉडल का अपने जीवन में आगे काम तथा उपयोग करने की बात कही l इस अवसर पर प्रथम संस्था के शिक्षकगण कंटेंट टीम से मिथुन साद, मुकेश पारीक, अचला राम मेघवाल, मनोहर सिंह, वना राम, मनीषा सुथार, सुमन कंवर, निकिता देवे उपास्थित रहे l