Dark Mode
ग्राम हल्दीना में शिफ्ट होगी मत्स्य विश्वविद्यालय - पांडे

ग्राम हल्दीना में शिफ्ट होगी मत्स्य विश्वविद्यालय - पांडे

अलवर l राज ऋषि मत्स्य भरथरी विश्वविद्यालय को आगामी एक से डेढ़ महीने में ग्राम हल्दी ना के नए परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिंधु सील पांडे ने बताया कि व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है l उन्होंने बताया कि नई क्लास भी नए परिसर में लगाई जाएंगी उन्होंने बताया कि शिफ्ट करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है जो कमी रह गई है l उन्हें भी शीघ्र पूरा किया जाएगा उन्होंने बताया कि कई बार दौरा करने के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है एवं बाकी कमियों को भी पूरा किया जा रहा है l इसके बाद शिफ्ट कर दिया जाएगा इसमें एक से डेढ़ महीने का समय लग जाता है l प्रयास किया जा रहा है कि बहुत जल्द से जल्द अलवर से विश्वविद्यालय को निर्धारित ग्राम हल्दीना में नए परिसर में व्यवस्थित ढंग से शुरू किया जाए l इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए बस चलाने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए l
राज ऋषि मत्स्य भरथरी विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर सील सिंधु पांडे ने कहा है कि परीक्षाओं में संपन्न होने के बाद कई बार विद्यार्थियों को कम अंक आने की शिकायत रहती है l इसके विकल्प के तौर पर विद्यार्थी अपनी परीक्षा कॉपी का पुणे मूल्यांकन करा सकते हैं जिसे आम भाषा में रिचेकिंग कहा जाता है l उन्होंने बताया कि हाल ही में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इस परीक्षा में सभी विषय में फेल विद्यार्थियों को रिचेकिंग का फायदा नहीं मिलेगा l लेकिन कुल पाठ्यक्रम के विषय में से आधे विषयों में रिचेकिंग किया जाना संभव है l.उन्होंने बताया कि हाल ही में कई विद्यार्थी एक या दो विषय में बहुत कम अंक आए हैं l ऐसे विद्यार्थियों को रिचेकिंग करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि रिचेकिंग करने का कार्य दो अलग-अलग प्रोफेसर द्वारा किया जाता है इसलिए रिचेकिंग में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होती है एवं आमतौर पर जो अंक प्राप्त होते हैं l उसमें कमी होने की संभावना बहुत कम होती है अगर पहले जांचकर्ता में कॉपी पर कोई कमी छोड़ दी है तो रिचेकिंग के दौरान नया जांचकर्ता उसका नाम विद्यार्थी को देता है l आमतौर पर रिचेकिंग में विद्यार्थियों को फायदा ही देखने को मिलता है l उन्होंने बताया कि अभी रिचेकिंग के फॉर्म भरे जा सकते हैं जिन्हें ऑनलाइन आवेदन किया जाता है l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!