Dark Mode
चीन के ग्वांगझोउ बवंडर से पांच की मौत, 33 घायल

चीन के ग्वांगझोउ बवंडर से पांच की मौत, 33 घायल

बीजिंग। दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 अन्य घायल हो गए। सीएनएन ने चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी।

एक करोड़ 90 लाख की आबादी वाले शहर ग्वांगझोउ में स्तर-तीन (लेवल-3) की तीव्रता वाले बवंडर आ रहे हैं, जो उच्चम स्तर-पांच से दो कम हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इस बवंडर से 141 कारखानों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन कोई आवासीय घर नहीं गिरा।

बैयुन जिले के लियांगतियान गांव के मौसम केंद्र में अधिकतम 20.6 मीटर प्रति सेकंड की गति वाला हवा का झोंका दर्ज किया। रात 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक बचाव और राहत अभियान समाप्त हो गया था। बवंडर के बाद दक्षिणी चीन में कई दिनों तक भारी बारिश हुई। जिससे बाढ़ आ गई और लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। बचावकर्मी पानी में फंसे हुए निवासियों को निकाल रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!