Dark Mode
दो कारों में जबरदस्त भिडन्त से पांच व्यक्ति घायल 

दो कारों में जबरदस्त भिडन्त से पांच व्यक्ति घायल 

नसीराबाद. शुक्रवार को अजमेर मार्ग स्थित श्रीनगर चौराहे के निकट स्थित पीली कोठी के सामने दो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई हादसे में पांच जने घायल हो गए।  दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को गंभीर अवस्था के कारण प्राथमिक उपचार देकर अजमेर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सड़क के किनारे कार खड़ी करके किसी की इंतजार कर रहा था।   एक कार चालक ने  सड़क के किनारे खड़ी कार के पीछे से  टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही कार में सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए। सड़क के किनारे खड़ी हुई कार में पीछे की सीट पर एक मासूम बच्ची बैठी हुई थी  जिसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण नसीराबाद से प्राथमिक उपचार देकर अजमेर रेफर किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!