Dark Mode
गणतन्त्र दिवस पर विधानसभा में झण्डारोहण प्रात 8ः15 बजे

गणतन्त्र दिवस पर विधानसभा में झण्डारोहण प्रात 8ः15 बजे



जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राजस्थान विधान सभा में प्रात 8ः15 बजे झण्डारोहण करेंगे। देवनानी इससे पहले अपने निवास पर प्रातः 7ः15 बजे झण्डारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। गणतन्त्र दिवस के मौके पर राजभवन में होने वाले स्वल्पहार समारोह में भी देवनानी शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी शुक्रवार को दोपहर 1ः15 बजे सीतापुरा स्थित स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेन्टर में आयोजित गणतन्त्र दिवस समारोह में झण्डारोहण करेंगे।

विधानसभा में गणतन्त्र दिवस पर होने वाले समारोह का शुभारम्भ वन्देमातरम से होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी झण्डारोहण करेंगे। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जायेगा। समारोह में विधायकगण एवं पूर्व विधायकगण सहित प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विधानसभा के अधिकारीगण व कर्मचारीगण शामिल होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!