Dark Mode
एफएलएन आधारित छह दिन का गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सामपन

एफएलएन आधारित छह दिन का गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सामपन

सरवाड़. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे निपुण भारत में एफएलएन आधारित छह दिन का गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ।  इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया व प्रभारी गोपीलाल कीर ने समापन शिविर को संबोधित किया। दक्ष प्रशिक्षक परिचय पाड्या ने कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में बच्चों को मजबूत करना विभाग का प्रमुख लक्ष्य है। इसीलिए प्रशिक्षण के माध्यम से नवीन अवधारणा के विषय बिंदुओं के प्रति संभागियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान उपचारात्मक शिक्षण और आईसीटी पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभिन्न गणितीय संक्रियाओं द्वारा संख्या ज्ञान एंव विद्यालय आंकलन के बारे में बताया। रमेश चंद्र देवाणी व गणपत वर्मा द्वारा विभिन्न कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। इस दौरान गणपत वर्मा, मंजू यादव, चांदमल खारोल, दीपिका मेवाड़ा, अब्दुल रज्जाक, कन्हैया लाल, अर्जुन लाल, सुशीला मीणा, रहमत कुरैशी और मंजू नामा सहित संभागी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!