Dark Mode
नेपाल में बाढ़ की तबाही जारी, 734 मौतें; 2,498 लोग अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ की तबाही जारी, 734 मौतें; 2,498 लोग अब भी लापता

काठमांडू। नेपाल फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रविवार सुबह 9 बजे तक का आंकड़ा शेयर किया है। अथॉरिटी के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन में 2,498 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में रसुवा से 13, नुवाकोट से 52, धाडिंग से 50, गोरखा से 58, नवलपरासी पूर्व से 184, नवलपरासी पश्चिम से 82, तनहुन से 36 और चितवन से 259 लोग शामिल हैं। अथॉरिटी के अनुसार, चितवन के आंकड़ों में इंसानी शरीर के कई अंग भी शामिल हैं। नेपाली सेना ने तिमुरे, धुंचे और हाकुबेसी इलाकों से कुल 183 लोगों को बचाया है, जिनमें 4 चीनी नागरिक भी शामिल हैं। सेना के मुताबिक, रविवार सुबह 11 बजे तक यह बचाव कार्य पूरा कर लिया गया। बाढ़ पीड़ित जिलों में 8,400 से ज्यादा नेपाली सैनिकों को तैनात किया गया है।
लापता लोगों में नेपाल पुलिस के 27, नेपाल सेना के 45, आर्म्ड पुलिस फोर्स के 13, कस्टम ऑफिस के 15 और इमिग्रेशन ऑफिस के 4 कर्मचारी शामिल हैं। इसी तरह, डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) से रसुवा के 562 और नुवाकोट के 115 लोगों की जानकारी मिली है।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) की जानकारी के अनुसार, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से 933 लोग, मकवानपुर से 65 लोग और 589 विदेशी नागरिक संपर्क से बाहर हैं। विदेशी पर्यटकों के साथ घूमने गए 127 नेपाली और लांगटांग नेशनल पार्क के तीन लोग भी संपर्क से बाहर हैं।
एनईए ने इलाजरत 242 लोगों की जानकारी भी सार्वजनिक की है। आपदा ग्रस्त इलाकों में एक सर्जिकल मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।
भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित इलाके में खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए 19,895 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे 279 लोगों को हेलिकॉप्टर से बचाया गया है। वहीं, अब तक 227 विदेशी नागरिकों को हेलिकॉप्टर से बचाया गया है।
वहीं, चीन-नेपाल सीमा स्थित ग्यिरोंग पोर्ट पर बाढ़-भूस्खलन के बाद 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक लापता बताए गए हैं। इनमें 104 नेपाली, 49 भारतीय, 33 लातवियाई, 18 अमेरिकी और 15 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!