Dark Mode
यातायात नियम अपनायें-जीवन को सुखमय बनाएं - विजय कुमार मीना,

यातायात नियम अपनायें-जीवन को सुखमय बनाएं - विजय कुमार मीना,


परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने किया स्टीकर जारी


धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभाग द्वारा यातायात नियमों को लेकर स्टीकर जारी किया गया है।
जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना ने कहा कि यातायात नियमों की पालना करके हम अपने जीवन को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं इसलिए प्रत्येक वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्सर युवा वर्ग जोश में होश खो बैठता है और वाहनों को अधिकतम स्पीड में चलाने का प्रयास करते हैं। ओवर स्पीड के कारण वे अपने साथ अन्य व्यक्तियों के जीवन को भी संकट में डालते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है और इसके लिए विभाग प्रयासरत हैै। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के मध्य तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों के मध्य यातायात नियमों की पालना को लेकर समझाइश अभियान विगत एक माह से चलाया जा रहा है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन 14 फरवरी को न्यू एरा पब्लिक स्कूल में जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक व प्रोजेक्ट डायरेक्टर एन एच ए आई के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!