धर्म के प्रति आस्था को प्रगाढ करती है पद यात्राएं - भवानी सिंह मीणा
सवाई माधोपुर । डहरौली बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को मलारना डूंगर से पहुंचे पदयात्रियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता भवानी सिंह मीणा ने पदयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीनकाल से ही धार्मिक पदयात्राओं की परंपरा रही है। इनके माध्यम से श्रद्धालु अपने देवी- देवताओं के प्रति आस्था प्रकट करते हुए सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। इस बीच आयोजन समिति द्वारा मीणा का दुपट्टा व माला पहनकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व सुबह शीतला माता के मंदिर के पास से अनेक श्रद्धालु ध्वज पूजन के बाद यात्रा के रुप मे रवाना हुए, जो दोपहर बाद बालाजी पर पहुंचे। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया ।