Dark Mode
हली बार कोई PM करेगा RSS मुख्यालय का दौरा

हली बार कोई PM करेगा RSS मुख्यालय का दौरा

भाजपा और संघ के रिश्तों में एक बार फिर मधुरता देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने में कई बार आरएसएस की तारीफ कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नागपुर स्थित संघ मुख्यालय जाने वाले हैं। यह किसी भी प्रधानमंत्री की ओर से संघ मुख्यालय का पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री के संघ मुख्यालय के प्रस्तावित दौरे के कई राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ होने वाली मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब भाजपा अपना नया अध्यक्ष जल्द ही चुनने वाली है। हम आपको बता दें कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस होता है।

माना जा रहा है कि तब तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जायेगा। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बेंगलुरु में होगी जिसमें नये अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा।हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री का दौरा हिंदू कैलेंडर के पहले दिन 30 मार्च को होना है। यह दिन महाराष्ट्र के लिए अहम है क्योंकि इस दिन गुड़ी पड़वा मनाया जायेगा। उसी दिन मोदी माधव नेत्रालय की आधारशिला रखेंगे।

इस अवसर पर मोदी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे, जो 2014 के बाद से तीसरा और 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद पहला ऐसा अवसर होगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के बाद मोदी नागपुर के रेशिम बाग में आरएसएस मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं। हम आपको यह भी बता दें कि मोहन भागवत और प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी कार्यक्रम के दौरान मंच साझा किया था। उसके बाद दोनों नेता सार्वजनिक रूप से पहली बार एक मंच पर होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!