Dark Mode
विदेशी मुद्रा भंडार में झटका! एक हफ्ते में 4.47 अरब डॉलर की भारी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार में झटका! एक हफ्ते में 4.47 अरब डॉलर की भारी गिरावट

नई दिल्‍ली। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर झटका लगने वाली खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 4.47 अरब डॉलर घटकर 688.10 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.54 अरब डॉलर बढ़कर 692.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार के मूल्य में भारी गिरावट के कारण मुद्रा भंडार में कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार 21 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.69 अरब डॉलर घटकर 560.6 अरब डॉलर रह गईं। 21 नवंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर घटकर 688.10 अरब डॉलर रहा है।

आरबीआई ने बताया कि 21 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.67 अरब डॉलर घटकर 104.18 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 8.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.57 अरब डॉलर रहा। इसके अलावा इस सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित भंडार 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.76 अरब डॉलर रहा।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!