Dark Mode
वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बाड़मेर में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बाड़मेर में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

 

जयपुर। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमाराम चौधरी ने बाड़मेर के नेहरों का वास, गुडामालानी में गुरूवार को आयोजित अस्थाई महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया और कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। उन्होंने उपस्थित आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए लाभार्थियों से बात की तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए। आमजन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के जरिए प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभान्वित किया गया है। हम सभी की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वृद्धजन व जरूरतमंद व्यक्ति को कैम्प तक पहुंचाकर उनका रजिस्ट्रेशन करवाए एवं संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!