रामलाल नंगवाडा से औपचारिक मुलाकात कर किया स्वागत अभिनंदन
मसूदा. मसूदा कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अनवर काठात बिजयनगर पहुंचकर अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष एवं मसूदा प्रभारी रामलाल नंगवाडा से औपचारिक मुलाकात कर कांग्रेस सेवादल संगठन के कार्यक्रमो में हर संभव सहयोग करने का वादा किया।
मसूदा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा का मुंह मीठा करवाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर ब्यावर सेवादल कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने लम्बे समय से सेवादल कांग्रेस संगठन के अनुभव को जिला उपाध्यक्ष नंगवाडा से साझा किया और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई ।