Dark Mode
गौशाला पिलानी सेवाका 35 वा स्मारिका का विधिवत विमोचन

गौशाला पिलानी सेवाका 35 वा स्मारिका का विधिवत विमोचन

पिलानी . केपी रूंथला गौशाला पिलानी की वार्षिक स्मारिका सुरभि का विधिवत विमोचन हुआ इस अवसर पर गोशाला पिलानी वर्तमान अध्यक्ष रामअवतार गोयनका एवं गौशाला मुंबई कार्यकारिणी के द्वारा सभी गो भक्तों का आदर सम्मान करते हुए उनकी सेवाओं को याद करते हुए ब्रह्मलीन गो भक्तों को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सर्वप्रथम गौ भक्त मदनलाल डालमिया, गोपी कृष्ण रुंगटा, मोतीलाल डालमिया, राधेश्याम गोयनका, नंद किशोर गोयनका, मदनलाल शर्मा ,ताराचंद शर्मा, गुलजारी लाल शर्मा, गंगा प्रसाद सराबगी , चांदमल सराबगी, विलास राय लॉयल्का ,केदार मल हलवाई, आत्माराम पाडिया, सांवरमल शर्मा, माधव प्रसाद भोमिया, सत्यनारायण अग्रवाल,ढ गौ भक्त वासुदेव गोयनका पिलानी की धरापर गो सेवक राधेश्याम जखोडिया, योगेंद्र काशीरामका, इनकी सेवाओं की सभी गौ भक्तों ने सराहना की आप की मानवता ,धर्म परायणता, गो भक्तों, एवं समाज सेवा हमेशा ही प्रेरणादायक रहेगी। इस पुनीत अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।श्रीमती राजश्री जी बिरला के सहयोग की सराहना करते हुए बधाइयां प्रेषित की गई ।वार्षिक पत्रिका सुरभि  का प्रकाशन प्रधान संपादक राधेश्याम शर्मा ,वरिष्ठ पत्रकार, संपादक शंभू सोनी के कुशल नेतृत्व में प्रकाशन का कार्य मुंबई कार्यकारिणी ट्रस्ट के नेतृत्व में विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी गौ भक्तों श्री राम अवतार गोयनका ,श्रीकांत अग्रवाल ,पवन कुमार जाखोडिया महामंत्री पिलानी शाखा कस्बे के गणमान्य जन पिलानी कार्यकारिणी के सदस्यों के अथक प्रयास से गौशाला पिलानी समय-समय पर गौ माता की सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रकाश कर गौ माता के प्रति अपने धर्म को हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर करते रहते हैं गौशाला पिलानी कोलकाता कार्यकारिणी मैं श्री राम बाबू गोयनका ,कृष्ण कुमार रुंगटा ,महेंद्र कुमार चांडक, गौ भक्त श्री राजेंद्र साबू के नेतृत्व में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है। गौ माता के दूध दही  व गोबर की आयुर्वेदिक दवाइयों का बहुत बड़ा महत्व वर्णित है इन पांचों तत्वों के उपयोग से मानव जाति के स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में बड़ा सहयोग प्रदान होता है। हम सभी को गौ सेवा को प्रधानता देनी चाहिए एवं गौ रक्षा गोवर्धन को हम सर्वप्रथम कर्तव्य माने ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!