Dark Mode
सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की गृह समिति का गठन

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की गृह समिति का गठन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा में गृह समिति का गठन कर सभापति सहित चौदह सदस्यों का मनोनयन किया है। विधानसभा अध्याक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के नियम 249 के अन्तर्गत गठित गृह समिति में विधायक पुष्पेंन्द्र सिंह को सभापति मनोनीत किया गया है। अध्‍यक्ष देवनानी ने समिति में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड, चन्द कृपलानी, केसाराम चौधरी, फूल सिंह मीणा, संदीप शर्मा, मती शोभा चौहान, जितेन्द्र कुमार गोठवाल, महेन्द्र जीत सिंह मालविया, अनिल कुमार शर्मा, बृजेन्द्र सिंह ओला, टीकाराम जूली, राजकुमार रोत और चन्द्रभान सिंह चौहान को सदस्य मनोनीत किया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा इस आशय का बुलेटिन जारी किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!