इंटरेक्ट क्लब का गठन
जयपुर. कालवाड़ रोड स्थित माहेष्वरी पब्लिक स्कूल में इंटरेक्ट क्लब का गठन किया गया। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष मोसेस फिलेमन कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता रहे। इंटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष के रूप में विद्यालय की कक्षा 11 के कला संकाय के छात्र मधुसूदन सिंह का तथा सचिव के रूप में कक्षा 11 के वाणिज्य संकाय की छात्रा युक्ति गुप्ता का चयन किया गया। क्लब के सभी सदस्यों को जागरुकता तथा ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वाह करने की शपथ दिलाई गई। क्लब की प्रथम गतिविधि के रूप में ‘एंटी ड्रग केंपेन’ विषय पर एक नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। साथ ही बढ़ती गरमी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए। प्राचार्या रीटा पी. तनेजा ने क्लब के सभी चुने हुए सदस्यों को बधाई दी तथा उन्हें अपना कार्य सुचारु रूप से करने के लिए प्रेरित किया।