रांकावत समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन
मांगलियावास। पुष्कर के रांकावत चोखला समाज भवन में रविवार को रांकावत समाज की बैठक संरक्षक कमल किशोर, ओमप्रकाश बोरावडा, द्वारकादास, ओमप्रकाश तुंकारिया, चतुर्भुज मकराना, कैंडी शर्मा, बंसीलाल ईटावडा़ के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रांकावत समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष हंसराज स्वामी रतनगढ़, उपाध्यक्ष ललित रांकावत, कोषाध्यक्ष सीताराम, मंत्री रामनिवास, सलाहकार राजेंद्र, पवन, हेमराज ताला, महावीर को नियुक्त किया गया। इसके अलावा मनोज बलुंदा, राजेंद्र प्रसाद, हनुमान पालड़ी, मुकेश ब्यावर, राकेश, अशोक चाडा, अशोक वैष्णव मांगलियावास को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।