Dark Mode
पीसीसी की चुनाव संचालन समिति का गठन

पीसीसी की चुनाव संचालन समिति का गठन

 

पूर्ण बहुमत से राजस्थान में पुन: बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार : राजेन्द्र सिंह यादव

 
पावटा। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान में प्रदेश कांगेस कमेटी की चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने चुनाव समिति का गठन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत 29 सदस्यों को इसमें शामिल किया है। जिसमें कोटपूतली से विधायक व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव को भी चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति में मंत्रीमंडल के सदस्यों समेत विधायकों, संगठन पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। कमेटी सदस्य बनने पर यादव ने आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी एवं पूर्ण बहुमत से राजस्थान में पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!