पूर्व प्रधान मेवाड़ा आज भरेंगे नामांकन
सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर से पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिशंकर मेवाड़ा वर्तमान जिला परिषद सदस्य आज अपना नामांकन भरेंगे। पूर्व प्रधान पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अब तक सुमेरपुर विधानसभा से टिकट फाइनल नहीं किया है। पिछले कई वर्षों से कार्यकर्ता स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर कांग्रेस पार्टी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसको देखते हुए पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के मजबूत नेता हरिशंकर मेवाड़ा आज अपना नामांकन निर्दलीय के रूप में जमा कराएंगे। आवेदन जमा करने से पहले आज 4 नवंबर 2023 शनिवार को प्रात: 10 बजे से पहले चौधरी गार्डन सुमेरपुर में आम सभा होगी। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेवाड़ा मुख्य बाजार से होते हुए रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचेंगे और अपना नामांकन भरेंगे।