सिक्किमी स्निपर के नाम से जाने जाते हैं पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया
आज यानी की 15 दिसंबर को भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने शूटिंग स्किल्स के लिए काफी ज्यादा फेमस थे। इसी वजह से बाइचुंग भूटिया को 'सिक्किमी स्निपर' के नाम से भी जाना जाता है। भूटिया को 'भारतीय फुटबॉल के लिए भगवान का उपहार' की उपाधि मिली है। वह अपने शानदार खेल के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में सिक्किम के तिनकीतम में 15 दिसंबर 1975 को बाइचुंग भूटिया का जन्म हुआ था। इनके पेरेंट्स सिक्किम में खेती करते थे। वह नहीं चाहते थे कि भूटिया खेल में अपना करियर बनाएं। लेकिन पिता की मौत के बाद भूटिया के चाचा कर्मा भूटिया ने उनके फुटबॉल खेलने का समर्थन किया। महज 9 साल की उम्र में भूटिया ने फुटबॉल स्कॉलरशिप जीता था। जिसके बाद उनको गंगटोक में साई की ट्रेनिंग एकेडमी जाने का मौका मिला था।