पूर्व मंत्री व विधायक चौधरी ने किया अकदड़ा महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण
चौधरी ने कैम्प में उपस्थित लोगों की समस्यायें को सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
बाड़मेर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बुधवार को अकदड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरिक्षण किया तथा कैम्प में उपस्थित लोगों की समस्यायें को सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। विधायक हरीश चौधरी ने ग्रामीणों को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा 10 प्रकार की योजनाएं संचालित कर उन्हें मंहगाई से राहत प्रदान करने के लिए महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योंजनाओं का अधिक से अधिक पंजीयन करावे व इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप स्वयं भी ले और दूसरों को भी दिलाये। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा उठाया गए इस कदम से प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभांवित किया गया है। इस दौरान विधायक चौधरी ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर राहत प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर उन्हाने लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए एवं सभी लोगों से हालचाल जाने तथा योजना के बारे में सवाल किए लोगों ने उत्साहित होकर योजनाओं का समर्थन किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार, विकास अधिकारी अमित कुमार व स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि हेमंत कुमार सियाग समेत समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधी गण और विभागीय अधिकारी मौजुद रहे।