Dark Mode
आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन राठौड़ ने किया पुस्तकालय निर्माण कार्य का शुभारंभ

आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन राठौड़ ने किया पुस्तकालय निर्माण कार्य का शुभारंभ

 
अजमेर। कुंदन नगर स्थित परम वीर चक्र मेजर शैतान सिंह राजपूत छात्रावास व शिक्षण संस्थान  में बुधवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य सभा सांसद नीरज डांगी के सांसद कोष से 25 लाख की लागत से पुस्तकालय हॉल के निर्माण कार्य  का शुभारम्भ किया। आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ की अनुशंसा पर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने पुस्तकालय हॉल निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की यह राशि स्वीकृत की है। राशि स्वीकृत होने पर राजपूत छात्रावास में शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह राठौड़ सहित संस्थान के पदाधिकारियों ने चेयरमैन राठौड़ का माल्यार्पण व साफा पहनाकर कर गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार जताया। संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह राठौड़ ने बताया कि आज मुख्य अतिथि आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने विधिवत तौर पर संस्थान में 25 लाख रुपए की लगाते बनने वाले पुस्तकालय निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जिसका फायदा छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह राठौड़, सचिव रणजीत सिंह भरीन्डा, श्री क्षत्रिय प्रतिभा शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह राठौड़, लोहागल राजवंश संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह थेबड़ी, एडवोकेट करण सिंह खंगारोत, जय सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह खवर, अजीत सिंह खानपुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष एडवोकेट ब्रजेंद्र सिंह राठौड़, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पार्षद नोरत गुर्जर व पूर्व पार्षद हेमंत आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!