Dark Mode
दो मोटर साईकिलों की भिड़न्त में हुई पूर्व फौजी की मौत

दो मोटर साईकिलों की भिड़न्त में हुई पूर्व फौजी की मौत

टोंक । जिले के मेहन्दवास थाना क्षैत्र के ग्राम छान के पास दो मोटर साईकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पूर्व फौजी की मौत हो गई, जबकि फौजी की पत्नी समेत दूसरी बाईक पर सवार दो अन्य घायल हो गए। मेहंदवास थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक पूर्व फौजी बिबोलाव निवासी भंवरलाल चौधरी (48) पुत्र जगदीश चौधरी पत्नी प्रेमदेवी के साथ बाईक से टोंक लौट रहा था। बुधवार रात 8 बजे टोड़ारायसिंह की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे पूर्व फौजी भंवरलाल, पत्नी प्रेमदेवी समेत दूसरी बाईक पर सवार बांदीकुई जिला दौसा निवासी अजय पुत्र कमलेश शर्मा, दौलता मोड़ निवासी सत्यनारायण पुत्र रामदयाल पांचाल आदि घायल हो गए। सूचना मिलते ही मेहंदवास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां से पूर्व फौजी भंवरलाल को चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!