Dark Mode
नवीन जिला बालोतरा का स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार को

नवीन जिला बालोतरा का स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार को

बालोतरा. नवीन जिला बालोतरा का स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय, खेड़ रोड में आयोजित किया जाएगा।
बालोतरा विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय ने बालोतरा स्थापना दिवस की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियो को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभा स्थल के चयन, मंच निर्माण की तैयारियों की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर वेलकम बैनर लगाने और सभी अतिथियों, जनप्रनिधियो और धर्मगुरु का भव्य स्वागत व्यवस्था करने ने निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में एल ई डी और साउंड सिस्टम लगाने के साथ बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी के निर्देश दिए। सभी विकास अधिकारियो को समय पर आमंत्रण पत्र वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालोतरा के सभी सरकारी भवनों के साज सज्जा करने, कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभास्थल पर निर्बाध बिजली व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, साफ सफाई, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बालोतरा विशेषाधिकारी ने जिले में ऐसी व्यवस्था का निर्माण करने को कहा जिससे आमजन को लगे सरकार उनके नजदीक आई है। उन्होंने कहा कि बालोतरा के जिला बनने से प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार आएगा साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इस हेतु आमजन की सहभागिता को बढ़ाना होगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी के पंवार, विशेषाधिकारी पुलिस हरिशंकर, उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, समस्त विकास अधिकारियो के साथ सभी विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!