Dark Mode
कोटा में 64 करोड़ की सड़को का शिलान्यास’

कोटा में 64 करोड़ की सड़को का शिलान्यास’

’स्थानीय निकायों में सार्वजनिक निर्माण बनायेगा सड़कें

कोटा । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जिले प्रदेश में नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1528 करोड़ की 2642 सड़कों का शिलान्यास किया। समारोह में स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव सहित मंत्रीगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। वर्चुअल समारोह का श्रीनाथपुरम स्थित नगर विकास न्यास के ऑडिटोरियम में प्रसारण किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
             ऑडिटोरियम में खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, जिला कलक्टर ओपी बुनकर, नगर निगम कोटा दक्षिण के उप महापौर पवन मीना, शिवकांत नन्दवाना, अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा, आयुक्त नगर निगम दक्षिण राजेश डागा, उपायुक्त नगर निगम कोटा उत्तर गजेन्द्र सिंह,  उप निदेशक स्थानीय निकाय दीप्ति मीना, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण राजेश कुमार सोनी, अधिशाषी अभियंता डी.के. अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!