Dark Mode
सेटेलाइट अस्पताल में किया दवा वितरण केंद्र का शिलान्यास

सेटेलाइट अस्पताल में किया दवा वितरण केंद्र का शिलान्यास

खैरथल। खैरथल के राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल में मंगलवार को दवा वितरण केंद्र का शिलान्यास तथा डायलिसिस मशीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति हरीश रोघा व उपसभापति वरुण डाटा रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने सैटेलाइट हॉस्पिटल परिसर में 10 लाख की लागत से बनने वाले दो दवा वितरण केन्द्र भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का संचालन हॉस्पिटल पीएमओ डॉ. नितिन शर्मा ने किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट, अशोक डाटा, सर्वेश गुप्ता, सुनील यादव, मनीष शर्मा, अनिल मांधु, महेन्द्रपाल सिंह सहित हॉस्पिटल स्टाफ एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!