नीलकंठ बायोडाईवर्स फॉरेस्ट विकास कार्य का शिलान्यास
दौसा . बुधवार को कृषि विपणन एवं पर्यटन मंत्री मुरारी लाल मीणा ने शहर के रलावता रोड पर नीलकंठ बायोडाईवर्स फॉरेस्ट विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
कृषि विपणन मंत्री मीणा ने बताया कि नीलकंठ महादेव पर्वत का विकास कार्य हेतु राज्य सरकार द्वारा बजट 2022 -23 मैं साडे ₹12 करोड़ की स्वीकृति जारी की थी जिसके तहत अब तक 4 करोड रुपए राशि मिल चुकी है जिसके अंतर्गत नीलकंठ महादेव की जाने के लिए शुभम आवागमन के लिए पहाड़ी के तीन तरफ से रैंप का निर्माण कार्य एवं द्वार निर्माण आदि के कार्य प्रगति पर है। साथ ही वन्यजीवों के लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था हेतु तालाबों का भी निर्माण किया है। पहाड़ी के चारों ओर चार दिवारी के साथ-साथ उद्यान विकसित किए जाएंगे इन सब कार्यों के बाद जिले के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री मीणा ने बताया कि पहाड़ी का शिवाड़ की तर्ज पर विकास किया जाएगा । मंत्री मुरारी लाल मीना ने कहा कि नीलकंठ बायोडीवर्स फारेस्ट विकास कार्य द्वारा यहा मौजूद पौधो व जन्तुओ की जेवविविद्यता को संरक्षित किया जा सकेगा । यह स्थानीय लोगों के लिए ग्रीन लंग्स का काम करेगा । इस अवसर पर उपवन संरक्षक वी. केतन कुमार ने बताया कि नीलकंठ बायोडीवर्स फारेस्ट विकास कार्य 2022-23 के लिए 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। जिसमे मुख्य गेट निर्माण , ट्रेक निर्माण, 750 आरएमटी दीवार व गबीओन का कार्य हो चुका है । ट्रेक पर मोरम डालने का कार्य ,गार्ड रूम,बोरवेल ,सोलर पैनल लगवाने,झोंपा ,चेकडेम बनवाने इत्यादि कार्य प्रस्तावित है ।
इस कार्यक्रम में उपवन संरक्षक वी केतन कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधान प्रह्लाद रोड़ा, उपसभापति कल्पना जैमन, नरेंद्र जैमन, पूर्व उपसभापति मुरली मनोहर शर्मा, जिला प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, नीलकंठ सेवा समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, कृष्ण अवतार किशु भाई, गोवर्धन चांदा, नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्र मीणा, नगर परिषद एवं वन विभाग के अधिकारी गण वह शहर के पार्षद समेत अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।