बेहरमी से पीट कर युवक की हत्या के चार मुलजिम गिरफ्तार
बीकानेर । आपसी रंजिश के चलते मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में बीते सप्ताह हुए नवरंग विश्रोई हत्याकांड के चार मुलजिमों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआई एमपी कॉलोनी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि गत १३ जून की रात द्रोण चिल्ड्रन स्कूल के पास हुई जानलेवा हमलेबाजी की वारदात में रामचंद्र उर्फ चंदू दिलाईया,मनीष विश्रोई, कैलाश उर्फ किलीया,अनिल विश्रोई, संजय विश्रोई और भीमराज चौधरी समेत तीन चार अन्य जनों ने नवरंग विश्रोई को घेर लिया और लाठियों से सरियों से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां अगले दिन सुबह उपचारधीन हालात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता दलीप मंडा की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवा दिया। वारदात के बाद हमलावार फरार हो गये थे। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की शाम पुलिस को इत्तला मिली कि वारदात के चार आरोपी इलाके में एक ठिकाने पर छूपे बैठे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर रामपुरा बस्ती निवासी रामचन्द्र विश्नोई उर्फ चन्दू दिलोईया पुत्र मोखराम, अनिल सियाग पुत्र नत्थू राम,रवि प्रकाश माल पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई तथा भीमनगर दादा पोता पार्क के पास रहने वाले मनीष विश्नोई पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। मुलजिमों को दबोचने वाली पुलिस टीम में सीआई अरविन्द भारद्वाज के साथ एएसआई अशोक अदलान, हैड कांस्टेबल सवाई सिंह, कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल संजय,श्रवण कुमार और छगनलाल शामिल थे।